अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अपराध की योजना बनाते जिले के मोस्ट वांटेट विकास कुमार उर्फ रामू समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Three miscreants arrested including districts most wanted Vikas Kumar alias Ramu while planning crime1बिहारशरीफ (कुमार आशीष)। बिहार थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अपराधकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए खंदकपर डॉक्टर कॉलोनी मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थिति में अपराधिक घटनाओं को पुनः अंजाम देने के दौरान मौके वारदात से तीन अपराधकर्मियों को लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस तीन मोटरसाईकिल तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि मौके वारदात से कुछ अपराधकर्मी भागने में सफल हुये हैं, उसे दबोचने के लिए पुलिस के द्वारा कार्रवाई किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में जिले के मोस्टवांटेज के लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी विकास कुमार उर्फ रामू शामिल है।

अपराधकर्मियों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात को स्वीकार किया हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का लम्बा अपराधिक इतिहास पाया गया है। सारे बदमाश पूर्व में लूट, आर्म्स एक्ट, शराब, धोखाधडी के कांडों में आरोपी रह चुके है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »