नालंदाशिक्षाहिलसा

प्रमोद एचपी गैस एजेंसी ने प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत लगाकर दी सेफ्टी की जानकारी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के एएनएम ट्रेनिग स्कूल में प्रमोद एचपी गैस एजेंसी द्वारा प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत लगाया गया। जिसकी शुरुआत मुकेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय गान से किया गया।

Pramod HP Gas Agency gave information about safety by setting up Pradhan Mantri LPG Panchayat 1इस पंचायत में एएनएम की छात्राओं ने बहुत उत्सुकता से प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत में बैठकर सेफ्टी की बारीकी से जानकारी ली।

इस मौके पर प्रमोद एचपी गैस के सीनियर मैनेजर मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गैस सिलेंडर की उजला सेफ्टी कैप बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब भी गैस लिक हो, तब उसमें सेफ्टी कैप जरूर लगा दे। ताकि गैस लिक  होना  बंद हो जाए।

एक सबाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यक निरीक्षण का चार्ज 236 रुपए उपभोक्ता को पेमेंट करना होगा।

कर्मी सन्तोष कुमार ने बताया कि खाना बनाते समय यदि सारी सामग्री एकत्रित कर लेने के बाद  चौड़ी पेंदी के बर्तन में खाना बनाने से गैस की बचत होगी।

वहीं वरुण कुमार ने कहा कि गैस लेते समय सील देखकर और ओरिंग जांच करके ही गैस लेनी चाहिए।

सभी छात्राएं बहुत उत्सुकता से प्रमोद एचपी गैस द्वारा दी गई प्रतिक्षण को अपने-अपने गांव में जाकर पड़ोसी को बताने का संकल्प ली।

इस मौके पर धन्यवाद ज्ञापन एनम स्कूल इस्लामपुर का प्रशिक्षिका सिध्या हीरमत ने दी। इस मौके पर प्रमोद एचपी गैस एजेंसी कर्मी गुडू कुमार, ट्रेनिग कॉलेज की छात्राएं आदि मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »