नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षास्वास्थ्य

बिहारशरीफ के प्रख्यात चिकित्सक डॉ श्याम नारायण के सुपुत्र कनिष्क एम्स गोरखपुर में प्राध्यापक बने

नालंदा (दीपक विश्वकर्मा)। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर के प्रख्यात चिकित्सक एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण प्रसाद के सुपुत्र डॉ कनिष्क कुमार शुक्रवार को मेडिसिन विभाग में सह प्राध्यापक के पद पर एम्स गोरखपुर में नियुक्त किए गए हैं।

Kanishk son of Dr. Shyam Narayan eminent doctor of Biharsharif became associate professor in AIIMS Gorakhpur 1
डॉक्टर कनिष्क कुमार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नालंदा के डॉक्टर कनिष्क कुमार की पदस्थापना से न केवल नालंदा का नाम रोशन हुआ है, बल्कि उनके माता-पिता भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मात्र 37 वर्ष की उम्र में इस चयन को लोग ऐतिहासिक बता रहे हैं।

बता दें कि डॉ श्याम नारायण प्रसाद बिहार शरीफ के प्रख्यात चिकित्सक हैं। जिनकी ख्याति न केवल नालंदा, बल्कि आसपास के जिलों में भी है। जहां से प्रतिदिन जटिल रोग से पीड़ित मरीज उनके यहां इलाज के लिए आते हैं।

उनका सपना था कि उनका सुपुत्र एक अच्छा डॉक्टर बने, ताकि उनकी विरासत को संभाल सके। यह उनका सपना पूरा हो गया।

दरअसल, डॉक्टर श्याम नारायण प्रसाद काफी अरसे से रोटरी क्लब, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जैसे कई संगठनों से जुड़े रहे और समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहे। यही कारण है कि उनकी ख्याति दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »