अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंग

हरनौत पुलिस ने छापेमारी कर तीन हथियार समेत भारी मात्रा में जिंदा कारतूस किया बरामद

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत थाना पुलिस ने ईलाके के चेरन गांव में छापेमारी अभियान चलाकर  एक घर से तीन हथियार के साथ दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया है। करीब 4 घंटे तक चली सघन तलाशी के बाद पुलिस को यह बड़ी मिली है।Harnaut police raided and recovered three weapons along with a large quantity of live cartridges 2

हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा की अगुआई में चेरन गांव के एक घर में छापेमारी अभियान किया गया। जहां छापेमारी के दौरान बंद पड़े एक घर को ताला तोड़कर तलाशी ली गई। यहां तीन हथियार और दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि विमला कुमारी के घर से यह हथियार बरामद हुआ है। पुलिस हथियार को जप्त कर जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है। वहीं छापेमारी अभियान में एसआई दिनेश पासवान,सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अलावे अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।