Monday, February 16, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ में पुलिस ने एक शराबी को मॉब लींचिंग से बचाया, सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, शराबबंदी की खुली पोल

    “शराबबंदी के बावजूद बिहार शरीफ के किसी भी इलाके में शराब आराम से मिल जाता है। बस आपके पास खरीदने के लिए पास में पैसे होने चाहिए…

    Police saved a drunkard from mob lynching high voltage drama in Sadar Hospital liquor ban exposed 1बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थि बिहार थाना इलाके के मिर्जापुर में एक नशेड़ी को आसामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया या फिर यूं कहें कि पुलिस की पहल पर एक शराबी मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बाल बाल बच गया।

    जख्मी अरमान कुमार के अनुसार दोस्त ने उसे अपने साथ शराब पिलाया और शराब पीने के बाद उसी दोस्त ने साथ उसे अपनी प्रेमिका से मिलने साथ में लेकर बड़ी दरगाह पहुंच गया। उसी दौरान नशे की हालत में स्थानीय लोगों उसे चोर समझ कर जबरदस्त पिटाई कर दी। अपने दोस्त अरमान को पिटते देख दूसरा दोस्त वहां से भाग निकला।

    उसके बाद जख्मी हालत में अरमान को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने नशे की हालत में इलाज के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा किया। खुलेआम घटी यह घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी की पोल उनके गृह जिले नालंदा में ही खोल कर रख दी।

    अरमान ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद बिहार शरीफ के किसी भी इलाके में शराब आराम से मिल जाता है। बस आपके पास खरीदने के लिए पास में पैसे होने चाहिए। काफी मशक्कत करने के बाद जख्मी नशेड़ी का इलाज हुआ। फिलहाल उसे पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!