नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

रक्षा बंधन के दिन केके पाठक का आदेश प्रायः बेअसर, इस हाई प्लस टू स्कूल के प्राधानाचार्य ने दिया गजब जबाव

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला में आज बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आदेश का मिला जुला असर देखने को मिला। कहीं शिक्षक नदारत रहे तो कहीं बच्चे। कहीं शिक्षकों अनुपस्थिति कम रही तो कहीं बच्चों की।

जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झींगनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिल देव प्रसाद यादव ने बताया कि सभी शिक्षक उपस्थित रहे, लेकिन बच्चे नदारत रहे । यहाँ  सिर्फ 10 बच्चे ही विद्यालय आए।

इसी बीच जीएमके हाई स्कूल प्लस टू इस्लामपुर में न तो बच्चे नजर आए और न ही शिक्षक।

वहाँ मौजूद प्रधानाचार्य संजय कुमार राय ने भी गजब जबाव दिया। उनका कहना था कि उनके द्वारा सभी शिक्षकों को सूचना दे दी गई थी, पर जो दूर से आते हैं, उनकी इच्छा पर है, कि वो विद्यालय आएं या न आएं।

प्रधानाचार्य का यह भी कहना था कि विद्यालय में शिक्षकों का उपस्थित न हो पाना, किसी आदेश की कोई अवहेलना होना नहीं है, बल्कि बल्कि यह सब विभाग द्वारा अल्प समय में सूचना का नतीजा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »