एकदिवसीय कार्यशाला में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के दिए गए टिप्स

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। आज रविवार के दिन नगरनौसा में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन नालंदा के तत्वावधान में पवन स्टूडियो एवं मिक्सिंग लैब में एकदिवसीय बेसिक फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप में उपस्थित फोटोग्राफर को बेहतरीन तस्वीर खींचने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इसके अलावा फोटोग्राफी की बारीकी बताते हुए उन्होंने शटर स्पीड अपर्चर और आइएसओ की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित फोटोग्राफरों ने विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए टिप्स पर अमल करते हुए उसे व्यवहार में लाया।

कार्यशाला में फोटोग्राफी कर विशेषज्ञ के सुझाव पर अपनी त्रुटियों को दूर किया। मौके पर पवन कुमार ने कहा कि फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर के सम्मान और अधिकार के लिए हमेशा आगे आएंगे।

एक दिवसीय वर्कशॉप के बाद संगठन के मजबूती व नए सदस्यों को जोड़ने पर भी उपस्थित सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा किया गया।

मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष  जितेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी,कौशल कुमार, ऋषिकेश कुमार, बिट्टू कुमार, अनुज कुमार, अमित कुमार, ऋषि कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, रणधीर कुमार, चंदन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »