जमीन विवाद को लेकर 2 सगे भाई भिड़े, हुई फायरिंग से हड़कंप, 6 लोग गिरफ्तार

“विवाद इतना बढ़ गया कि एक सगे भाई ने किराए पर कुछ बदमाशों को बुला लिया। किराए पर बुलाए गए बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए अचानक तमंचे से कई फायर कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया…

बेन (नालंदा दर्पण)। जमीन विवाद को लेकर सगे भाई आपस में भिड़ गए व फायरिंग से हड़कंप मच गया। किराए पर कुछ बदमाश बुलाकर बवाल व फायरिंग किए जानें की घटना भी हुई। फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर छ: लोगों को दबोच लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए केस दर्ज करने की बात कही है।

बेन थाना क्षेत्र के बेनियां विगहा निवासी सुरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव एवं विनोद यादव तीनों सगे भाई है। तीनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है।

बताया जाता है कि तीनों भाईयों के बीच बंटवारा भी हो चुका है। लेकिन हुए बंटवारे को दो सगे भाई मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर सोमवार की सुबह सगे भाईयों बीच कहासुनी हुई और विवाद गहरा होता गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक सगे भाई ने किराए पर कुछ बदमाशों को बुला लिया। किराए पर बुलाए गए बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए अचानक तमंचे से कई फायर कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहाँ किराये पर बुलाए गए बदमाश सहित छ: लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ बदमाश भागने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर सगे भाईयों के बीच विवाद एवं फायरिंग की गई है। जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »