नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

लग्जरी वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत, आक्रोशितों ने किया मार्ग जाम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सारे थाना के भैरो बिगहा गांव की सड़क पर लग्जरी वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशितों ने भैरो बिगहा मोड़ को जाम कर दिया।

मृतक की पहचान भैरो बिगहा गांव निवासी योधन चौधरी के करीब बारह वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गयी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरभ कुमार अपने गांव की सड़क किनारे टहल रहा था और इसी दौरान लग्जरी वाहन ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिये बरबीघा अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना से आक्रोशितों ने भैरो बिगहा मोड़ को जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम एवं घटना की सूचना पर सारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »