गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा अधिवक्ता संघ परिसर में एक देवर से शादी करने को लेकर दो भाभी के बीच झोटीं-झोंटव्वल से मची भगदड़

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बीते दिन हिलसा अधिवक्ता संघ परिसर में उस समय भारी भगदड़ मच गई, जब दो गोतनी एक ही युवक से शादी करने को लेकर झोंटी-झोटव्वल और लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। जिसे देख लोग इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के सहयोग से मामले को शांत करने का प्रयास किया गया। उसके बाद सूचना पाकर हिलसा थाना की पुलिस पहुंची। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

बताया जाता है कि हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव निवासी महेंद्र पासवान के तीन पुत्र हैं। सुबोध कुमार, मैनेजर पासवान और हिरेन्द पासवान। महेंद्र पासवान ने बड़ा बेटा सुबोध कुमार और मझंला बेटा मैनेजर पासवान की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कर दी थी। जबकि उसका तीसरा बेटा हिरेंद्र पासवान पढ़ाई लिखाई के चलते अभी तक कुवांरा है।

वहीं महेंद्र पासवान के बड़ा पुत्र सुबोध कुमार को तीन संतान कृष, कृष्णा एवं विकास और मंझिला बेटा मैनेजर पासवान को भी तीन संतान प्रियांशु , अंजलि एवं प्रिया है।

बीते तीन माह पहले मंझिला बेटा मैनेजर पासवान की बीमारी के कारण मौत हो गई। उसके बाद मैनेजर पासवान की पत्नी हेमंती देवी विधवा के रूप में रहने लगी। बीते दिन हेमंती देवी मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान का छोटा बेटा हिरेंद्र पासवान से शादी के लिए हिलसा कार्ट के अधिवक्ता संघ परिसर में पहुंची थी।

लेकिन वहां पता चला कि महेंद्र पासवान का बड़ा बेटा की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों गोतनी एक ही पुरुष से शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई।

इसी दौरान मामले की सूचना पाकर पहुंची हिलसा पुलिस महेंद्र पासवान का बड़ा बेटा सुबोध कुमार और उसकी पत्नी को बच्चों समेत पूछताछ के लिए थाना ले गई।

इधर गोदू बिगहा पंचायत के मुखिया पति बिंदु कुमार और एक महिला कांति देवी जो कि चण्डी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव की रहने वाली है। दोनों ने बढ़-चढ़कर आगे आए और मामले को शांत करते हुए हिलसा अधिवक्ता संघ परिसर के पास स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंजिला भाई की पत्नी हेमंती देवी और छोटा भाई हिरेन्द पासवान के साथ शादी करवा दी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2Qu5x63jz88[/embedyt]

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »