प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, ससुराल वाले फरार

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत प्रखंड क्षेत्र के चेरो ओपी थाना अंतर्गत मुसहरी गांव में पति के प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान मुशहरी गांव के निवासी शंकर सुमन कुमार के 22 वर्षीय पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है।

मृतका महिला के परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से विवाहिता की मौत हो जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि रूम में लगे सेलिंग फैन से निशा देवी की लाश झूल रहा था और ससुराल वाले पूरा परिवार घर छोड़कर भागे हुए थे।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले मुशहरी गांव में अच्छा खासा दहेज देकर धूमधाम से निशा की शादी हुई थी। दहेज देने के बावजूद भी ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। पति द्वारा आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

उन्होंने बताया कि आज भी पति ने निशा के सथ बेरहमी से मारपीट किया था। जिसके बाद वह शाम के वक्त घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का एक छोटा सा लड़का भी हैं।

फिलहाल, सूचना पाकर पहुंची चेरो ओपी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Wp3JXmpgROs[/embedyt]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker