नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

तीन दिवसीय राजकीय राजगीर महोत्सव 2023 का रंगारंग आगाज

नालंदा दर्पण डेस्क। विश्व प्रसिद्ध राजगीर महोत्सव 2023 का रंगारंग आयोजन शुरू हो गया। बिहार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर इस तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्धाटन किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधम्म श्री मंगलाचरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली और सूबे को आगे बढ़ाने का काम शुरू किया। उस समय से राजगीर महोत्सव में भी बदलाव हुआ। आकार, स्वभाव में गुणात्मक सुधार हुआ।

उन्होंने कहा कि इस धरती का संदेश शांति और प्रेम का है। बिहार का माहौल काफी अच्छा हो रहा है। यहां सभी का विकास हो रहा है। सभी क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है। हर क्षेत्र हर वार्ड में सरकार की उपलब्धि दिख जायेगी। विकास तभी होता है जब शांति होती है। अगर विकास खूब हुआ और शांति नहीं है तो विकास का स्वाद फीका रह जाता है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pEQUXTYLGpg[/embedyt]

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker