बिहार की संस्कृति और विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत कर नालंदा लौटे कलाकार 

नालंदा दर्पण डेस्क। युवा विकास केंद्र त्रिपुरा के द्वारा हेरिटेज फेस्टिवल 2023 का सात दिवसीय आयोजन किया गया। 23 नवंबर से 29 नवंबर तक इस फेस्टिवल में इंडोनेशिया, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश एवं भारत के 25 राज्यों के युवा प्रतिनिधि शामिल हुए।

Artists returned to Nalanda after presenting the culture and heritage of Bihar on the world stage. 11इस फेस्टिवल में बिहार राज्य की ओर से सृजन के युवा कलाकारों ने बिहार राज्य की सम्पूर्ण संस्कृति और विरासत को अपने कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। युवा कलाकारों ने भगवान बुद्ध, महावीर कि सत्य और अहिंसा के संदेशों को दिया।

वहीं चंद्रगुप्त, चाणक्य, राजकमल और वीर कुंवर सिंह की वीर गाथा को तथा भिखारी ठाकुर,महेंद्र मिश्र के गीत पूर्वी के साथ-साथ बिहार के  पवित्र छठ पर्व को अपनी मनमोहक अंदाज में प्रस्तुति कर बिहार की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर रखा और सभी का मन मोह लिया।

Artists returned to Nalanda after presenting the culture and heritage of Bihar on the world stageबिहार टीम की ओर से सृजन के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ भैया अजीत, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र उदय कुमार, रोहित कुमार, आदित्य कुमार, प्रेमकुमार, रामसेवक, राहुल, रोशन, विकास विवेक, निशा कुमारी, कृपा कुमारी, कुमारी नंदिनी, अंजली कुमारी कलाकारों के रूप में सराहनीय भूमिका रही।

हेरिटेज फेस्टिवल 2023 मे बिहार की संस्कृति एवं विरासत को प्रस्तुत करके लौटे कलाकारों को संस्था महासचिव पृथ्वीराज, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ अमित कुमार पासवान, कला मंच के संयोजक अरविंद कुमार, संत जेवियर’ एस इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद, समाजसेवी नलिन मौर्य, लाल बहादुर प्रसाद, शिक्षक पंकज कुमार, गोपाल भदानी अमन कुमार, पंकज कुमार, मधु रानी मधु रानी, ज्योति कुमारी, दिनेश कुमार आदि ने नालंदा स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker