करायपरसुराय इलाका में छुपा मिला मोहनपुर ओपी प्रभारी हत्याकांड का कुख्यात आरोपी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार पुलिस की एसटीएफ टीम को नालंदा जिला के करायपरसुराय थाना अंतर्गत झरहापुर गांव में छापामारी के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम ने कई वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी मेघु प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी प्रभारी नन्द किशोर यादव की हत्या मामले में फरार चल रहा कुख्यात वांछित 25 हजार का इनामी अपराधी मेघु प्रसाद को एसटीएफ टीम ने झरहापुर गांव से दबोचा है। समस्तीपुर निवासी मेघु प्रसाद नालंदा जिला के करायपरसुराय थाना अंतर्गत झरहापुर में छुपकर रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि विगत 15 अगस्त 2023 को इनामी कुख्यात वांछित अपराधकर्मी मेघु प्रसाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव की हत्या कर फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

इसके साथ ही एसटीएफ टीम ने बिहार राज्य के टॉप 10 अपराधी में शुमार वांछित कुख्यात अपराधी श्रवण कुमार को जिला पुलिस के सहयोग से धर दबोचा है। फिलहाल अपराधी मेघु प्रसाद से एसटीएफ टीम पुछताछ कर रही है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker