राजगीर जय प्रकाश पार्क में भव्य जरासंध स्मारक का निर्माण शुरू

नालंदा दर्पण डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर अवस्थित जयप्रकाश पार्क परिसर में ही जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जरासंध स्मारक में मगध सम्राट जरासंध की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Construction of Jarasandha Memorial started in Rajgir Jai Prakash Park 1प्रतिमा का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। नए वर्ष में जरासंध स्मारक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। वन विभाग द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जरासंध स्मारक बन जाने के बाद पर्यटकों के लिए एक और नया आयाम राजगीर में जुड़ जाएगा।

वर्तमान समय में जरासंध अखाड़ा पुरातत्व विभाग के अधीन है। जिसका मेंटेनेंस पुरातत्व विभाग द्वारा ठीक तरह से नहीं किया जाता है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी नाराजगी जाहिर की थी।

उन्होंने स्वयं जरासंध अखाड़ा का निरीक्षण निरीक्षण किया था। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जरासंध स्मारक का निर्माण कराने की बात कही थी।

बताया जाता है कि यहां मगध सम्राट जरासंध की आदमकद प्रतिमा के साथ कैफेटेरिया और आर्ट गैलरी का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें मगध सम्राट जरासंध की जीवनी को दर्शाया जाएगा।

स्मारक स्थल पर ब्लैक ग्रेनाइट मार्बल की आधारशिला पर मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थापित होगी। यह स्मारक चार हेक्टेयर में बन रहा है। जरासंध स्मारक बनने से राजगीर आने वाले पर्यटक मगध सम्राट जरासंध से जुड़े इतिहास से रूबरू होंगे।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker