13 दिनों से लापता दारोगा के नशेड़ी बेटा का सड़ा गला शव मिला

नालंदा दर्पण डेस्क। दीपनगर थाना पुलिस कैंब्रिज स्कूल के पास शिवनगर मोहल्ला निवासी दारोगा सुनील कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार का सड़ा गला शव बरामद किया है।

परिजनों ने बताया कि युवक पिछले 13 दिनों से घर से गायब था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज नहीं कराया गया था।

परिजनों का कहना है कि युवक की खोजबीन के क्रम में ही सूचना मिली की एक युवक का शव कैंब्रिज स्कूल के पास पड़ा हुआ है। तब घटनास्थल पर परिवार के लोग पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ।

वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह बराबर अफीम, गांजा सहित अन्य नशीली पदार्थ का भी सेवन किया करता था। इसके पहले वह पुलिस द्वारा दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि कैंब्रिज स्कूल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि युवक के पिता सुनील कुमार गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने कैंब्रिज स्कूल के पास ही शिवनगर मोहल्ले में अपना मकान बनाकर निवास करते थे। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट जायेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=21L-ma_PIHg[/embedyt]

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker