डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए पिछले कई दिनों से जोड़तोड़ की राजनीति जारी हैं। समीकरण बनाने-बिगाड़ने के खेल पर सबकी नजर टिकी है।

इसी बीच आज गुरुवार को सभी जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीडीसी वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई बैठक में कुल 34 में से 31 सदस्य उपस्थित हुए।

मौके पर डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सदस्य को अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर कोई आपत्ति हो तो वे 27 जनवरी को लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं।

बता दें कि जिला परिषद नालंदा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के पक्ष लिए जा रहे हैं।

कोर्ट द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष को पंचायती राज अधिनियम के सेक्शन 70 के प्रावधान के तहत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला परिषद की विशेष बैठक करने के लिए आदेश दिया गया था।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wKvax5t2bLc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker