शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिलाधिकारी के निर्देश पर इंटरमीडिएट परीक्षा में निर्धारित समय सीमा के बाद परीक्षा केंद्र में जबरन प्रवेश करने वाले शेखाना हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में अब तक चिन्हित 10 परीक्षार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अनुशंसा की गई है।

किसान कॉलेजअन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज के आधार पर परीक्षार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है।

परीक्षा में प्रवेश हेतु निर्धारित समय सीमा के उपरांत जबरन परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने या प्रवेश का प्रयास करने वाले सभी चिन्हित परीक्षार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अनुशंसा की जायेगी।

चिन्हित होने पर वैसे छात्र छात्राएं जिन्होंने समय सीमा के उपरांत जबरन परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने किए है, उन लोगों को एक साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

वैसे परीक्षार्थी, जो इस बार लेट पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं, उन परीक्षार्थियों की अप्रैल माह में परीक्षा लिया जाएगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lNT8tglJhhI[/embedyt]

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 8 फरवरी को होगी विशेष बैठक

किसान कॉलेज में दिखा गजब नजारा, छात्राओं का यूं बाउंड्री फांदकर परीक्षा भवन में प्रवेश, पुलिस ने चटकाई लाठियां

कनीय अभियंता और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा में लूट

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future