नालंदा में पूर्व मुखिया पुत्र की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में आज अपराधियों का भयानक तांडव देखने को मिला। इस जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या से पूरा इलाका थर्रा उठा है।

इस दौरान महज 6 घंटे के अंदर जहाँ दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत हवेली खंधा में मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अपराधियों ने बिहार थाना चेक पोस्ट से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।

वहीं इस घटना के संबंध में चश्मदीद कुंदन सिंह ने बताया कि वे विशाल सिंह साथ खेत देखने के लिए हवेली खंधा गए थे। खेत देखकर लौट के क्रम में पूर्व से घात लगाए चाचा गुड्डू सिंह और भतीजा हैप्पी जुलेश सिंह ने देखते ही ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे बिहारशरीफ सदर डीएसपी नरुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टिया विशाल सिंह की हत्या चाकू मार कर की गई है। पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=i4SISQsM80w[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker