राजगीर में भारत की प्रथम महिला चिकित्सक की पुण्यतिथि मनाई

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारत की प्रथम महिला चिकित्सक आनंदीबाई जोशी का राजगीर में डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा स्थापित कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर दन्त चिकित्सक डॉ निशा गुप्ता ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुणे शहर में जन्‍मी पहली भारतीय महिला थीं, जिन्‍होंने डॉक्‍टरी की डिग्री ली थी। उनका जन्म 31 मार्च 1865 को पुणे शहर में एवं मृत्यु 26 फ़रवरी 1887 को हुई थी।

उन्होंने कहा कि जिस दौर में महिलाओं की शिक्षा भी दूभर थी, ऐसे में विदेश जाकर डॉक्‍टरी की डिग्री हासिल करना अपने-आप में एक मिसाल था, उनका विवाह नौ साल की अल्पायु में गोपालराव से हो गया था। जब 14 साल की उम्र में वे माँ बनीं और उनकी एकमात्र संतान की मृत्‍यु 10 दिनों में ही गई तो उन्‍हें बहुत बड़ा आघात लगा।

इसके अपनी संतान को खो देने के बाद उन्‍होंने यह प्रण किया कि वह एक दिन डॉक्‍टर बनेंगी और ऐसी असमय मौत को रोकने का प्रयास करेंगी। उनके पति गोपालराव ने भी उनको भरपूर सहयोग दिया और उनकी हौसला अफजाई की लेकिन उनका सपना नही पूरा हो सका  अल्पावधि में ही उनकी मृत्यु हो गया आज उनको नमन करते हुए हमें गर्व हो रहा है।

इस मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉ रजनीश रंजन, दन्त चिकित्सक डॉ अमित गुप्ता राजगीर रेलवे स्टेशन के पूर्व प्रवन्धक मंतोष कुमार मिश्रा ने भी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राजगीर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतियाशी समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, भीम चौधरी, नंदू महात्मा, डॉ रवि कुमार, केशरी त्रिपाठी, अशोक कुमार, समाजसेवी रमेश कुमार पान आदि लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=qNOYULSkRUk[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e5HQcroEzBo[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker