Friday, February 13, 2026
अन्य

    राजगीर टू आनंद विहार नई दिल्ली के बीच चलेगी होली स्पेशल एक्सप्रेस

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा राजगीर, पटना, दानापुर, आरा, गया एवं रक्सौल से आनंद विहार नई दिल्ली के लिए तथा सहरसा से अम्बाला कैंट के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन की तैयारी की गयी है।

    राजगीर से खुलने वाली इस होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को 16 मार्च से 30 मार्च के बीच किया जायेगा। यह 02365 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बनकर राजगीर रेलवे स्टेशन से शाम 8:00 खुलेगी और अगले दिन 3:00 बजे दोपहर में आनंद विहार पहुंचेगी।

    फिर यही ट्रेन 02366 आनंद विहार राजगीर सुपरफास्ट स्पेशल बनकर अगले दिन रविवार एवं बुधवार को रात 11:45 बजे खुलेगी और 7:10 बजे राजगीर पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 17 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को होगा।

    अप और डाउन दिशा में इस – NAGOHC E 43076 ट्रेन का ठहराव राजगीर से खुलने के बाद बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। अप और डाउन मिलाकर कुल 12 चक्र इस ट्रेन का परिचालन होना है।

    इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। उसमें सेकंड क्लास एसी का एक कोच, थर्ड क्लास एसी का दो कोच स्लीपर क्लास का 10 और 4 जेनरल कोच होंगें। 7 कंफर्म टिकट

    इस ट्रेन के परिचालन से होली में दिल्ली से बिहार लौटने वालों की काफी सुविधा होगी। इसके अलावा रोजी रोजगार के लिए बड़ी संख्या में बिहार से लोग दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों में काम के लिए जाते हैं।

    बिहार के कामगारों की सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली में ही है। होली के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाली किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। सभी ट्रेनों में काफी लंबा वेटिंग लिस्ट है।

    कंफर्म टिकट नहीं मिल पाने की वजह से बहुत सारे लोग मन बना कर भी वापस इस रंगों के त्योहार होली में भी घर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा आनंद विहार से राजगीर के लिए कई ट्रेन चलाकर संजीवनी का काम किया है। इससे लोगों में काफी खुशी है।

    परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

    अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

    सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

    बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

    लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!