नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

करंट लगने से दो मामा और भांजा समेत 3 लोगों की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अभी-अभी एक बड़ी दुःखद खबर नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत तालाब के पानी में करंट लगने से होने की  बात बताई जा रही है।

यह घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बिगहा गांव की है। मृतकों में शामिल दो भाई तारा बिगहा के रहने वाले थे और उनका भांजा पावापुरी के लक्खाचक का रहने वाला था। मृतकों में दो मामा (आपस में भाई) पंकज राम और गुलशन कुमार एवं भांजा अजय कुमार शामिल है।

बताया जाता है कि तालाब के चारों ओर बिछे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच भांजा जब तालाब में हाथ धोने गया तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसके बाद भांजे को करंट से तड़पते हुए देख कर दोनों मामा भांजे को बचाने गए और वे भी करंट के शिकार हो गए।

इस हादसा के बाद गांव-जेवार में कोहराम मच गया है। सड़क जाम किए जाने की सूचना है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future