नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

मनरेगा घोटाला में रहुई प्रखंड के 2 दो अभियंताओं समेत 6 अफसर-कर्मी के खिलाफ चार्जशीट

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। मनरेगा योजना के तहत किये गये कार्य में एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत की गयी धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार के मामले में ने दो अभियंताओं समेत छह लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।

बिहार पुलिस ने यह चार्जशीट निगरानी के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रुस्तम की अदालत में भारतीय दंड विधान और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के मनरेगा में पदस्थापित सहायक अभियंता विनोद कुमार सिंहा, कनीय अभियंता अंजीत कुमार, पंचायत सेवक अनुराधा सिन्हा, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसून कुमार, मनरेगा कर्मी अमित कुमार और सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव के खिलाफ दायर किया है।

चार्जशीट के अनुसार मनरेगा योजना के तहत रहुई प्रखंड में मिट्टी भराई, नाली निर्माण और ईंट सोलिंग का कार्य किया गया था। शिकायत मिलने पर की गयी जांच में निर्माण घटिया स्तर का पाया गया। इसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था और सरकारी राशि का गबन किया गया था।

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

ACS केके पाठक के प्रयास से स्कूली शिक्षा में दिख रहा सुधार

ट्वीटर X से Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

फेसबुक से Video Story Reels Download करने का आसान तरीका

जर्जर सड़क को लेकर भड़के दर्जनों गांव के ग्रामीण, चुनाव में देंगे वोट की चोट

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.