नवीनगर गोलीबारी कांड में 13 लोग नामजद, अबतक 6 लोग गिरफ्तार

नालंदा दर्पण डेस्क। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर गांव में शनिवार की देर शाम में हुई गोलीबारी और मारपीट मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि सात अन्य लोग अभी भी उनकी पकड़ से बाहर हैं।

बता दें कि नवीनगर में मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में एक मासूम सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गये थे। जिसमें से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के अनुसार घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थाना के पुलिस वालों के सहयोग से गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया।

उसी छापेमारी के दौरान स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह, स्वर्गीय कामता सिंह के पुत्र संतोष सिंह, स्वर्गीय राम नगीना सिंह के पुत्र श्रीकांत सिंह और सतीश सिंह तथा अनुज सिंह के पुत्र समीर सिंह उर्फ दीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले इस घटना के मुख्य आरोपित अभय सिंह उर्फ रुदल सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ कारा सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पॉकेट से घटना में फायर दो खोखे और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए टीम बनाकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि इस घटना में नामजद फरार अभियुक्तों में वाल्मीकि सिंह के पुत्र कल्लू सिंह, सतीश सिंह के पुत्र निशांत सिंह, मुन्ना सिंह के पुत्र छोटू सिंह, प्रमोद सिंह के पुत्र रामी सिंह और बबुआ सिंह, सकलदीप सिंह के पुत्र नीलमणि सिंह है। सभी फरार अभियुक्त दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर गांव निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.