चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

भीषण गर्मी से फ्लैग मार्च में शामिल 2 महिला समेत 2 पुरुष जवान हुए बेहोश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आसन्न नालंदा लोकसभा संसदीय आम चुनाव-2024 नालंदा क्षेत्र में अंतिम चरण का मतदान पहली जून को कराया जाएगा। इस दौरान शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च के क्रम में भीषण गर्मी के कारण केंद्रीय अर्धसैनिक बल के दो महिला जवान समेत चार जवान बेहोश होकर गिर पड़े।

फ्लैग मार्च शहर के श्रम कल्याण केंद्र स्थित मैदान से शुरू होकर भरावपर, पोस्ट ऑफिस मोड होते हुए अम्बेर चौक से होते हुए अस्पताल चौक पहुंचा। जहां केंद्रीय अर्धसैनिक बल की दो महिला जवान गर्मी के कारण गिर गई।

इसके बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों ने आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। वहीं भीषण गर्मी के कारण केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अन्य दो पुरुष जवान के भी बेहोश होकर गिर जाने की सूचना है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के अनुसार पहले से ही महिला जवानों की तबीयत कुछ खराब चल रही थी। भीषण गर्मी भी थी। फ्लैग मार्च किया जा रहा था। इस बीच केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के दो महिला जवान गर्मी के कारण बैठ गई। दोनों महिला जवान का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत में आई कमी का मूल कारण

हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में वोट वहिष्कार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

जर्जर सड़क को लेकर भड़के दर्जनों गांव के ग्रामीण, चुनाव में देंगे वोट की चोट

काम नहीं तो वोट नहीं, चुनावी मुद्दा बना यह चचरी पुल

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा