नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

Shubh Muhurat: जानें इस माह कब-कब होंगे विवाह, मुंडन और संस्कार

नालंदा दर्पण डेस्क। इस बार जुलाई में विवाह के केवल सात ही शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से नवमी तिथि तक वैवाहिक मुहूर्त है। यानी नौ से 15 जुलाई तक ही शहनाई गूंजेगी। 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास है। शादी-विवाह पर विराम लग जायेगा।

इसके बाद नवम्बर में एक बार फिर शहनाई गूंजेगी। चार महीने तक सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। चातुर्मास के दौरान सनातन धर्मावलंबियों में शादी-विवाह, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य बंद हो जाते हैं।

जानकारों के मुताबिक बृहस्पति का उदय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तीन जून को हो गया है। अभी शुक्र अस्त बरकरार है। शुक्र ग्रह का उदय आषाढ़ कृष्ण सप्तमी 28 जून को शाम पांच बजकर छह मिनट पर होगा। शुक्र का बालत्व एक जुलाई को समाप्त होगा, उसके बाद 9 जुलाई से शुभ लग्न मुहूर्त प्रारम्भ होंगे।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी यानी 17 जुलाई बुधवार को अनुराधा नक्षत्र व शुभ योग के साथ सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में श्रीहरि विष्णु शयन के लिए क्षीर सागर में चले जाएंगे। जुलाई माह में केवल है सात शुभ मुहूर्त इस दौरान साधु-संत, सन्यासी चार महीना अपना आसन जमाकर भजन-कीर्तन, भगवत गुणगान कथा प्रवचन आदि धार्मिक कार्य करेंगे। फिर 12 नवंबर मंगलवार को कार्तिक शुक्ल देवोत्थान एकादशी को श्रीहरि निद्रा से जागृत होंगे।

फिर 4 माह पश्चात कार्तिक शुक्ल एकादशी पर 12 नवम्बर को चातुर्मास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य एक बार फिर 16 नवंबर से शुरू होंगे। नवंबर माह के लिए 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28 एवं 29 नवंबर तथा दिसंबर माह के लिए 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14 एवं 15 दिसंबर की तिथि को शुभ मुहूत है।

इस चातुर्मास के दौरान भगवत पूजन, शिव पुराण का पाठ, महामृत्युंजय का जाप, एकांतवास में स्वाध्याय, दान-पुण्य, गौ एवं ब्राह्मण की तीर्थ यात्रा, अनुष्ठान बुजुर्गों जुगका सेवा करनी चाहिए। वहाँ इस दौरान शादी-विवाह, उपनयन, मुंडन, गृहप्रवेश बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी, मांगलिक कार्य आदि नहीं करना चाहिए।

नवम्बर-दिसम्बर में 19 वैवाहिक लग्र मुहूर्त के बाद 16 दिसम्बर को सूर्य देव वृश्चिक राशि से सुबह सात बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में जायेंगे और एक बार खरमास लग जाएगा। इसके बाद अगले साल 2025 में मकर संक्रांति के बाद शादी-विवाह का लग्न शुरू होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future