Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Paper leak case: संजीव मुखिया ने प्रश्न पत्र के बदले अपनी पत्नी LJP(R) नेत्री ममता देवी के नाम लिखवा रखी है करोड़ों की जमीन

    नालंदा दर्पण डेस्क। अनेक पेपर लीक मामलों (Paper leak case) में वांछित सरगना नगरनौसा के बलवा गांव निवासी संजीव मुखिया को लेकर रोज नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बिहार आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) को पुष्ट सूचना मिली है कि नालंदा जिले के कई प्रमुख नगर-पंचायत के क्षेत्रों के आलावे सूबे के महत्वपूर्ण शहरों में हाल के वर्षों में काफी जमीनें खरीद रखी है। जिसकी कीमत करोड़ों-अरबों में हैं।

    ईओयू सूत्रों के अनुसार पेपर लीक मामले के मास्टर संजीव मुखिया ने प्रश्न पत्र के एवज में लाभार्थियों से अपनी पत्नी लोजपा (आर) नेत्री ममता देवी एवं पेपर लीक धंधे में संलिप्त अपने पुत्र शिव कुमार (फिलहाल बेउर जेल में बंद) के आलावे अपने कई करीबियों के नाम पर काफी जमीनें लिखवा रखी है। फिलहाल ईओयू उसका आंकलन कर रही है। जल्द ही जप्ती की कार्रवाई करेगी।

    ईओयू सूत्र बताते हैं कि अनेक पेपर लीक कांड में संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की संलिप्ता भी सामने आई है। ईओयू उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। ममता देवी के पकड़ में आने के बाद उससे भी पेपर लीक कांड से जुड़े अन्य रहस्य के खुलासा होने की संभावना है।

    ईओयू के सूत्रों के अनुसार पेपर लीक मामले में संलिप्त सरगना संजीव मुखिया के आलावे रॉकी, अतुल वत्स, अंशुल सिंह और विजेंद्र गुप्ता जैसे लोग भी शामिल हैं। जिन्होंने पेपर लीक के जरिए काफी संपति बनाई है। उन सबकी पूरी संपत्ति का ब्योरा इओयू जुटा रही है। उनके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। इल मामले में पकड़े गए एवं फरार अभियुक्तों के बैंक खाते फ्रीज किये जायेंगे। उनकी संपति जप्त की जाएगी।

    पेपर लीक मामलों का मास्टरमाइंड सरगना संजीव मुखिया ने प्रश्नपत्र के बदले उन अभ्यर्थियों से काफी जमीनें लिखवाई है, जो भारी रकम देने में सक्षम नहीं थे। इसीलिए जांच एजेंसी उसके बेटे डॉ. शिव, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के जमीन का ब्योरे एकत्रित करने में जुटी है। ईओयू ने संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी को मेन टारगेट किया है और फिलहाल उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future