Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    National Highway in Bihar: इस साल तैयार हो जाएगा गया-हिसुआ-राजगीर-नालंदा बिहारशरीफ फोरलेन

    नालंदा दर्पण डेस्क। National Highway in Bihar: राजगीर-नालंदा-बिहारशरीफ फोरलेन एनएच-82, अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ टू लेन एनएच-110 की मरम्मत और मुजफ्फरपुर बाइपास का निर्माण इस साल पूरा होने की संभावना है। इनका निर्माण पूरा होने से राज्य के किसी हिस्से से लोग राजधानी पटना पांच घंटा में पहुंच सकेंगे।

    फिलहाल गया-हिसुआ-राजगीर-नालंदा-बिहारशरीफ फोरलेन में आरओबी बनाने का काम अंतिम चरण में है। यह अगस्त 2024 तक पूरा होगा।

    खबरों के अनुसार गया-हिसुआ-राजगीर-नालंदा बिहारशरीफ फोरलेन एनएच-82 का निर्माण 93 किमी लंबाई में 2138 करोड़ रुपये से हो रहा है। अभी गया से बिहारशरीफ जाने में करीब चार घंटे लग जाते हैं। अब नयी फोरलेन सड़क बनने के बाद ढाई घंटे लगेंगे। इसके साथ ही यह सड़क बुद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

    इस सड़क का निर्माण 20 अक्टूबर 2016 को शुरू हुआ था और 2018 में इसका निर्माण पूरा करने की समयसीमा थी। शुरुआत में अनुमानित लागत करीब 925.87 करोड़ रुपये था। विलंब के कारण इसकी लागत में भी बढ़ोतरी हो गयी।

    अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ टू लेन एनएच-110 की मरम्मत: अरवल जहानाबाद-बिहारशरीफ टू लेन एनएच-110 को करीब 21 किमी लंबाई में मरम्मत कर बेहतर बनाने का काम धीमी गति से हो रहा है। इसके निर्माण की गति तेज कर इस साल पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

    इस सड़क के बनने से तीन जिला के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। इसमें अरवल, जहानाबाद और नालंदा शामिल हैं। यह सड़क भी बुद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    मुजफ्फरपुर बाइपास का निर्माण भी इसी सालः मुजफ्फरपुर बाइपास का निर्माण 180 करोड़ से 17 किमी लंबाई में हो रहा है। साल 2010 में इसके निर्माण का फैसला लिया गया, लेकिन 2012 से काम शुरू हुआ। इसमें जमीन अधिग्रहण सहित कई अड़चनें आयीं।

    लेकिन वर्ष 2019 में हाइकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसका काम तेजी से शुरू हुआ, लेकिन कोराना से फिर से समस्या हो गयी। अब इसे इस साल पूरा होने की संभावना है। बाइपास बनने से मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक का दबाव घटेगा। नेपाल आना-जाना भी आसान होगा।

    पटना से नेपाल, पूर्णिया सहित गोपालगंज होकर उत्तर प्रदेश जाने-आने वालों को सुविधा होगी। सीतामढ़ी से सोनबरसा जाने की कनेक्टिविटी विकसित होगी। पटना और मुजफ्फरपुर को ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर के फोरलेन की कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future