अन्य
    Friday, October 18, 2024
    अन्य

      विवाहित ननद के अवैध संबंध का विरोध किया तो भाभी को गंवानी पड़ी जान

      हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर मानपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या की घटना का अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गये। मृतका दिलीप मिस्त्री की 34 वर्षीया पत्नी शोभा देवी बताई जाती है।

      मृतका की भाभी शर्मिला सिन्हा के अनुसार शोभा देवी की साल 2007 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ महीनों से उसकी ननद का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से चल रहा था। वह शादीशुदा है। उस कारण वह मायके में ही रहा करती थी। युवक उसके बुलावे पर अक्सर घर आया जाया करता था। अकेला पाकर उसके भाभी के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था। इन्हीं सब बातों को लेकर वह अक्सर विरोध करती थी।

      इस विरोध के कारण ननद और उसका सहयोगी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे। उसी दौरान ननद और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी और घर छोड़कर सभी फ़रार हो गये।

      हिलसा थाना पुलिस का कहना है कि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। घर के सभी सदस्य घऱ छोड़कर फरार हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जानें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े अनसुलझे रहस्य राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था का आलम