Friday, February 13, 2026
अन्य

    स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार को लेकर इस्लामपुर विधायक का एकदिवसीय धरना

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय में स्मार्ट बिजली मीटर, भ्रष्टाचार और पुलिसिया दमन के विरोध में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस धरने का नेतृत्व इस्लामपुर के राजद विधायक राकेश कुमार रौशन ने किया। धरने से पहले विधायक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ खानकाह हाई स्कूल मैदान से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक जुलूस निकाला, जो पटना रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया।

    विधायक राकेश कुमार रौशन ने धरने को संबोधित करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल डेढ़ से दो गुना बढ़ गया है, जिससे बिहार के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नीतीश-बीजेपी सरकार उपभोक्ताओं के दर्द को नजरअंदाज कर रही है।

    इसके अलावा विधायक ने बिहार में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई और कहा कि राज्य में हत्या, अपहरण, डकैती एवं बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नहीं हो रहा है।

    विधायक ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सर्वेक्षण कार्य विवादों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने मांग की कि लंबित भूमि विवादों और मुकदमों को पहले सुलझाया जाए।

    उन्होंने इस्लामपुर प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि खासकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अवैध मांगों की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    विधायक रौशन ने राजद कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए दमन की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की और तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की भी मांग की।

    धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा