परवलपुर सीएचसी में 9 माह बाद भी शुरु नहीं हुआ सेवा, पीएम मोदी ने किया था वर्चुअल उद्घाटन

परवलपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के परवलपुर बाजार स्थित डाक बंगला मैदान में 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का उद्घाटन किया गया था, लेकिन शुभारंभ के 9 माह बाद भी यहां आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं शुरु नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चालू होते ही उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद यहां अब तक कोई इलाज सेवा शुरु नहीं हो सका है।

बता दें कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करीब सात करोड़ रुपये की लागत से किया गया था और यह दो वर्षों के भीतर बनकर तैयार हो गया था। उद्घाटन के समय लोगों ने ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे मशीन, इमरजेंसी सेवाएं, ओपीडी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद जताई थी।

ग्रामीणों के अनुसार इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सारी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत नहीं हो पाई है।

वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि यहां प्रमुख समस्या बिजली की है, जिसके कारण कोई भी सेवा शुरू नहीं हो सकी हैं। फिलहाल पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में इस्तेमाल हो रहे जेनरेटर को सीएचसी में स्थानांतरित किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker