ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा: BPSC TRE-2 का पेपर भी लीक था

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE-2 के पेपर लीक होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि TRE-3 की तरह ही TRE-2 का प्रश्न पत्र भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था।

TRE-2 की परीक्षा 7 से 15 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 1.22 लाख उम्मीदवार सफल हुए थे। हालांकि अब जांच में सामने आया है कि परीक्षा माफियाओं ने पेपर लीक कर इसमें भी धांधली की थी।

TRE-3 के पेपर लीक मामले की जांच में बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट के अनुसार माफियाओं ने TRE-2 का पेपर भी उसी तरह लीक किया था जैसे TRE-3 में किया गया था। पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था और इसके बाद माफियाओं ने इसका इस्तेमाल परीक्षा को प्रभावित करने के लिए किया।

चार्जशीट में जेनिथ लॉजिस्टिक के कर्मचारी राहुल और एक संदिग्ध व्यक्ति “पिकअप चोर चौधरी” का भी जिक्र है। राहुल के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से एक मोबाइल नंबर मिला, जो ‘पिकअप चोर चौधरी’ के नाम से सेव था। यह नंबर रामनिवास चौधरी का था। जो अगमकुआं का निवासी है। उनसे पूछताछ के दौरान TRE-2 के पेपर लीक की पुष्टि हुई।

इस नए खुलासे ने TRE-2 और TRE-3 परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और संबंधित एजेंसियों पर अब दबाव बढ़ गया है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करें और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाएं।

बिहार की परीक्षाओं में इस तरह की धांधली से अभ्यर्थियों के भविष्य पर गहरा असर पड़ रहा है, और ऐसे में जनता भी न्याय की उम्मीद कर रही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker