हिलसा
महमदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार गंभीर

नालंदा (रंजीत कुमार)। अस्थावां थाना एरिया के महमदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार लहेरी थाना के रामचंद्रपुर मोहल्ला निवासी मुनचून कुमार है।
जख्मी बाइक सवार को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये अस्थावा रेफरल भेजवा दिया, जहां से चिकित्सक दवारा उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुनचून कुमार रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से बरबीघा जा रहा था और इसी दौरान रास्ते में महमदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर वह जख्मी हो गया।







