इस्लामपुरनालंदाफीचर्डशिक्षाहिलसा

कस्तूरी बिगहा प्राथमिक विद्यालय में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। इस्लामपुर प्रखंड के ढेकवाहा पंचायत के कस्तूरी बिगहा प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो जाने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।A major accident could happen at Kasturi Bigha Primary School at any time 1

स्कूल में पदास्थापित सहायक शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विधालय का एक वरामद समेत दो कमरा बना है। जिस कमरा मे पंचम वर्ग तक के स्कूली छात्रों को पठन पाठन का कार्य होता है। छत की प्लास्टर टूटकर गिरता है। जमीन का पर्स भी खराव है। बरसात के समय में छत से पानी टपकता है। कमरा की हालत जर्जर रहने से अप्रिय घटना घटने की आशंका बना रहता है।A major accident could happen at Kasturi Bigha Primary School at any time 2

उन्होंने बताया कि पानी पीने के लिए एक चापाकल है और एक शौचालय बना है। इतना ही नही स्कूल के परिसर का घेरावंदी नही रहने से परिसर मे गंदगी पसरा रहता है। मवेशी विचरन करते रहते है। जिससे भी स्कूली छात्रों को दिक्कत होता है। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत शिक्षको की संख्या 4 और स्कूली छात्रों की संख्या 85 है।A major accident could happen at Kasturi Bigha Primary School at any time

इधर ग्रामीण सह समाजसेवी धर्मेंद्र चौहान आदि ने वताया कि इस स्कूल में किसी तरह छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। उन्होंने विभाग से स्कुल को बनवाने की मांग की है। ताकि स्कूली बच्चो के साथ जर्जर भवन कारण होने वाली अप्रिय घटनाओं पर विराम लग सके।A major accident could happen at Kasturi Bigha Primary School at any time 3

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.