नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीरसमस्या

राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद को नौ सूत्री माँग पत्र सौंपा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालन्दा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच राजगीर के  द्वारा नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के दिशा-निर्देश के आलोक में आज 9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन मंच के राजगीर के अध्यक्ष रमेश कुमार पान के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी  मो. जफर इकबाल एवं मुख्य पार्षद जीरो देवी  नगर परिषद राजगीर से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित एक नौ सूत्री माँग ज्ञापन सौंपा। जिसमें पथ विक्रेताओं के पूछे बिना पथ विक्रेता के लिए कोई फैसला नहीं लिया जाए, टीवीसी को सक्रिय किया जाए।

बिना टीवीसी के अनुशंसा के पथ विक्रेताओ पर कोई कदम नहीं, यह हम नहीं कहते पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 कहता है, वेंडिंग जोन के लिए जो जगह का चयन किया गया उसमें दुकान बनाकर सभी फुटपाथ दुकानदारों को आवंटित किया जाए। छूटे हुए फुटपाथ दुकानदारों को फिर से सर्वे कराया जाए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जाए एवं टीएलएफ का कार्यालय नगर परिषद कार्यालय में दिया जाए। सभी फुटपाथ दुकानदारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाए

प्रत्येक तीन महीने पर टीवीसी की बैठक करवायी जाए। टीएलएफ के प्रतिनिधि को बोर्ड की बैठक में शामिल किया जाए। टीवीसी के सदस्यों के ऊपर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा किए गए मुकदमे को अबिलंब वापस लिया जाए।

इस मौके पर नालन्दा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के राजगीर के अध्यक्ष रमेश कुमार पान, कुंड ज़ोन के राजू साव, बाजार जोन के अध्यक्ष मदन बनारसी, स्टेशन जोन के सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »