अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      हिलसा स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर ऑटो से स्कूल जा रही शिक्षिका से दिनदहाड़े लूट

      हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा बैंक से पैसा निकासी कर ऑटो से स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपया नगद, एंड्रोयड मोबाइल, पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात झपट कर फरार हो गए।

      शिक्षिका हिलसा शहर के आर्य समाज रोड निवासी मनीषा रानी मध्य विद्यालय गणपति विगहा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

      आज गुरुवार को शहर के योगीपुर मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपए निकासी कर ऑटो से विद्यालय जा रही थी, तभी हिलसा-योगीपुर मार्ग में सैदनपुर मोड़ के समीप अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और बैग झपट लिया।

      शिक्षिका शोर गुल मचाती उससे पहले बदमाश योगीपुर की ओर भाग खड़ा हुआ। हालांकि बाद में ऑटो से पीछा किया। पर बदमाशों का कहीं अता पता नहीं चला।

      पीड़ित शिक्षका की मानें तो बैग में 50 हजार रुपए नगद के अलावे एंड्रोयड मोबाइल, चेक बुक एवं अन्य जरूरी कागजात थे।

      पीड़ित शिक्षिका ने हिलसा थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

      लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

      झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

      राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

      अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

      राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!