अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बदमाशों ने नानी-नतनी को दिनदहाड़े मारी गोली, नतनी की मौत, नानी गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

      नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला के थरथरी थाना अंतर्गत दादुपुर गांव के पास बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ई रिक्शा पर सवार नानी और नतनी को गोली मार दी। जिससे इलाज के दौरान नतनी की मौत हो गई, जबकि नानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

      मृतका थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजन बिगहा निवासी राजीव कुमार की 25 वर्षीया पत्नी पूजा भारती बताई जाती है, जबकि जख्मी बेन थाना अंतर्गत इनायतपुर निवासी राधेश्याम प्रसाद की पत्नी मालती देवी बतायी जाती  है।

      मृतका के पिता नीरज कुमार के अनुसार तीन दिन पूर्व वे सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उनकी बेटी और सास उसे देखने आई थी। देखकर वापस अपने घर लौट रही थी कि इसी बीच यह घटना हुआ है। बदमाशों ने दोनों को गोली क्यों मारी, इस बात का सप्ष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है।

      नीरज कुमार का कहना है कि उनकी बच्ची ने प्रेम विवाह की थी। घर गृहस्थी चलाने के लिए दो ट्रैक्टर भी खरीद कर दिए थे। इस कारण कुछ पैसे आने से गांव के कुछ लोग दुश्मन बन बैठे थे। कुछ दिन पूर्व दामाद और बेटी पर जानलेवा हमला भी किया था। जिसमें वह बाल बाल बच गई थी।

      इधर, जानकारी मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

      लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

      झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

      राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

      अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

      राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!