अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी रेफरल अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ गाली गलौज और मारपीट

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी रेफरल अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक के चंडी से पटना जाने के क्रम में हिलसा फतुहा सड़क मार्ग पर हुड़ाड़ी सिग्नल के निकट उनकी कार में टेंपो द्वारा हल्की टक्कर मार दिए जाने के लेकर हुए विवाद में टेंपो चालक तथा आसपास के कुछ बदमाशों द्वारा महिला चिकित्सक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा उनकी कार के साथ तोड़फोड़ की गई।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम कुछ जरूरी कार्य बस चंडी रेफरल अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका कुमारी अपने पति चंदन कुमार तथा ड्राइवर पंकज कुमार के साथ कार में सवार होकर पटना जा रही थी।

इसी दौरान लगभग शाम 4:30 बजे हिलसा फतुहा सड़क मार्ग पर हुड़ाड़ी सिग्नल के निकट उनकी कार में टेंपो द्वारा हल्की टक्कर मार दी गई। इसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस पर टेंपो चालक तथा वहां मौजूद कुछ बदमाशों के द्वारा महिला चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका कुमारी के साथ गाली गलौज की गई तथा मारपीट भी की गई। बदमाशों द्वारा उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई है।

इस संबंध में करायपरसुराय थाना में समाचार लिखे जाने तक पीड़ित महिला चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक की दर्ज नही कराई जा सकी थी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।