नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

युवक की पीट-पीट कर हत्या के विरोध में नूरसराय में सड़क जाम कर आगजनी और हंगामा

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के नूरसराय थानान्तर्गत युवक की पीट-रीट कर हुई  हत्या से आक्रोशित लोगों ने पटना-बिहारशरीफ मार्ग जाम कर हंगामा किए जाने की खबर है।

खबरों के मुताबिक युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने नूरसराय टैंपो स्टैंड के पास शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया और आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।

सड़क पर जामा और हंगामा की खबर मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बावजूद परिजन नहीं माने। जिसके बाद जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया

प्रदर्शन की वजह से करीब 2 घंटे तक बिहारशरीफ-पटना रोड जाम रहा। परिजनों का कहना है कि निरंजन की बेरहमी से हत्या की गई है। वे जल्द से जल्द सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।

उल्लेखनीय है कि कल जलालपुर गांव निवासी जितेंद्र तांती का पुत्र निरंजन को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला था। निरंजन ने मां की इलाज के लिए सूद पर पैसे मांगने गया था। लेकिन बदमाशों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई । निरंजन जलालपुर गांव के जितेंद्र तांती का बेटा था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »