नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज की 14 मामलों की सुनवाई

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा आज 14 मामले की सुनवाई की गई।

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

As the second appellate authority the District Magistrate heard 14 cases today. 1नूरसराय के एक परिवादी द्वारा उनको निर्गत पर्चे की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को दखल दिहानी के तहत कार्रवाई का निदेश दिया।

नूरसराय की शीला देवी द्वारा उनके दिवंगत पति के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका है, जिस पर परिवादी ने भी सहमति व्यक्त किया।

एकंगरसराय के राहुल रंजन द्वारा कृषि कार्य हेतु ट्रांसफार्मर लगाने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल एकंगरसराय द्वारा बताया गया कि 10 दिनों के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

रहुई के राजेंद्र प्रसाद द्वारा सात निश्चय अंतर्गत जलापूर्ति पंप चालक का मानदेय एवं अनुरक्षण की राशि नहीं मिलने से संबंधित परिवाद के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को मामले की जाँच कर रिपोर्ट करने को कहा। कुछ अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »