एक जून से होगी बीए पार्ट वन की परीक्षा, जानें शिड्यूल

नालंदा दर्पण डेस्क। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्गत सत्र 2022-25 के स्नातक प्रथम खंड की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आगामी एक जून से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा के लिए कार्यक्रम का भी प्रकाशन कर दिया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में सभी साइंस तथा कॉमर्स विषय के ऑनर्स सब्जेक्ट की प्रथम पत्र के साथ-साथ केमिस्ट्री ‘ए’ की परीक्षा होगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में सभी आर्ट्स सब्जेक्ट की ऑनर्स पेपर की प्रथम पत्र की परीक्षा ली जाएगी।

परीक्षा के दूसरे दिन तीन जून को प्रथम पाली में साइंस तथा कॉमर्स के ऑनर्स सब्जेक्ट की पेपर दो तथा केमिस्ट्री ‘बी’ , जबकि द्वितीय पाली में आर्ट्स सब्जेक्ट के ऑनर्स सब्जेक्ट की पेपर दो की परीक्षा आयोजित होगी।। चार जून को सिर्फ प्रथम पाली में केमिस्ट्री ‘सी’ पेपर की परीक्षा होगी।

इसके बाद 5 जून से लगातार 12 जून तक दोनों पालियों में पूर्व की भांति साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स सब्जेक्ट की सब्सिडियरी सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। 5 जून को दोनो पालियों में कम्पोजिशन सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल परीक्षा अपने ही कॉलेज में आयोजित की जाएगी।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज