Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Big action in education department: DM के आदेश से DEO ने 3 प्रधान लिपिक सहित 44 का बदला प्रभार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर (Big action in education department) जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का प्रभार बदला गया है।

    मध्यान भोजन योजना के डीपीओ अनिल कुमार को माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता का प्रभार दिया गया है। एसएसए के कार्यक्रम पदाधिकारी कविता कुमारी को एसएसए का ही डीपीओ बनाया गया है।

    इसी प्रकार योजना एवं लेखा विभाग का डीपीओ मो. शाहनवाज को बनाया गया है। पीओ अंशु कुमारी को मध्यान भोजन योजना का डीपीओ का प्रभार दिया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी आनन्द शंकर को स्थापना संभाग का डीपीओ का प्रभार दिया गया है।

    जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थापना शाखा, लेखा योजना शाखा, माध्यमिक शिक्षा शाखा तथा डीईओ सेल से भी कुल 41 लिपिकों का भी संभाग बदल गया है। इनमें से स्थापना शाखा में 21, लेखा योजना में 7, माध्यमिक शिक्षा में 7 तथा डीईओ सेल में 6 लिपिकों को स्थानांतरित किया गया है।

    इसी प्रकार प्रधान लिपिक में विमल राय को स्थापना शाखा, शैलेंद्र कुमार को लेखा योजना तथा मो जावेद हसन मंसूरी को बीईओ सेल में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मियों को 24 घंटे के भीतर नव पदस्थापित शाखा में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार के अनुसार संस्कृत विद्यालयों से जुड़े मामले में जिलाधिकारी को मिली शिकायत और जांच समिति की रिपोर्ट पर डीपीओ स्थापना पर प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश जारी किया गया था। उनके द्वारा सभी कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का प्रभार बदलने का भी निर्देश दिया गया था। निर्देश के आलोक में ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा यह परिवर्तन किया गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा