बिहार विधान सभा चुनाव-2025 की सरगर्मी शुरू, युवा वोटरों की संख्या बढ़ी

नालंदा में मतदाता सूची का यह प्रकाशन आगामी चुनावों की दिशा तय करने वाला है। जनता के बीच उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव-2025 को लेकर नालंदा जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन और राजनीतिक दलों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नालंदा जिला निर्वाचन कार्यालय ने 1 जनवरी 2025 को वार्षिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया, जिसमें जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कई नई जानकारियां सामने आईं।

इस बार जिले में 3.94 लाख युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के अनुसार, 18 से 19 वर्ष आयु के 18600 युवा मतदाता शामिल किए गए हैं। पिछले चार महीनों में जिले में 9230 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जिनमें 5473 पुरुष और 3758 महिलाएं हैं।

इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में मामूली सुधार देखा गया। नए आंकड़ों के मुताबिक 1000 पुरुषों पर 914 महिलाएं मतदाता हैं। पिछले साल यह अनुपात 910 था। कुल मिलाकर जिले में 1202946 पुरुष, 1094318 महिलाएं, और 66 थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज हैं। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 392068 मतदाता हैं। अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 308526 मतदाता हैं।

वहीं 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सबसे अधिक कुल 524959 हैं। सबसे कम संख्या 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की है, जो 18600 हैं। कुल मतदाताओं में 44.87% मतदाता 30 से 49 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 9230 नए मतदाता जोड़े गए।

फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य जारी है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन देकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अगली वोटर लिस्ट विधान सभा चुनाव से पहले जारी होगी।

इस बार 3.94 लाख नए मतदाताओं के साथ युवाओं की भूमिका निर्णायक हो सकती है। राजनीतिक दल इन मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नई रणनीतियां तैयार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें