तकनीकनालंदाप्रशासनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Bihar Education Department: कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शिकायत दर्ज करने के बढ़े मामले

शिक्षक कुल 12 कैटेगरी में समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने एक स्ट्रक्चरल वेबसाइट विकसित की है। इसमें शिक्षकों को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए विकल्प दिया गया है...

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) द्वारा स्कूलों से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अलग-अलग शिकायतों को दर्ज कराने के लिए श्रेणियों का वर्गीकरण किया गया है। इसमें पांच अलग-अलग श्रेणियों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और त्वरित समाधान की दिशा में अहम पहल माना जा रहा हैं।

यहां विद्यार्थी,शिक्षक और अभिभावक कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यही कारण है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यहां दर्ज होने वाली शिकायतों की संख्या बढ़ रही है। अब अधिक से अधिक अभिभावक, शिक्षक व विद्यार्थी व आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे इस प्लेटफॉर्म माध्यम से दर्ज करवा रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार बीते कुछ महीनों में शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जिससे यह स्पष्ट है कि लोग अब शिक्षा विभाग की इस पहल पर भरोसा कर रहे हैं। शिक्षक अब अपनी शिकायत पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर रहे हैं। शिकायत पर हुई कार्रवाई को जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक के सभी शिक्षा अधिकारी एक साथ देख सकेंगे।

शिक्षक कुल 12 कैटेगरी में समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने एक स्ट्रक्चरल वेबसाइट विकसित की है। इसमें शिक्षकों को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए विकल्प दिया गया है। विभिन्न प्रकार की शिकायतों को अपने लॉग-इन के माध्यम से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक दर्ज कर सकेंगे।

मामला संख्या-1: मध्य विद्यालय केशोपुर हिलसा से संबंधित शिकायत की गई है। खिलाफ आधारभूत संरचना योजना कहा गया है कि विद्यालय में वर्ष 2021-22 में शौचालय निर्माण के लिए राशि आई थी। अभी शौचालय पूरा नहीं बना हैं।

मामला संख्या-2: बिहारशरीफ़ यूएमएस आशानगर से संबंधित एमडीएम को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। कहा गया है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सहीं नहीं रहती हैं। बच्चों को पेट भर भोजन नहीं दी जाती हैं। इसकी जांच कराई जाए।

मामला संख्या-3: हिलसा के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोरावां के दसवीं की छात्रा खुशबू कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि नवम कक्षा में छात्रवृति, पोशाक, साइक लि योजना का लाभ नहीं मिला हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।

मामला संख्या-4: बिहारशरीफ के एमएस हरगावां की शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई हैं। शिक्षिका सुरुचि कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर प्रसाद को छुट्टी के लिए आवेदन देती हूं। लेकिन वे स्वीकृत नहीं करते हैं। साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.