गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

Bihar Land Survey Work: हिलसा में 100 वर्ष बाद सोमवार से शुरू होगा भूमि सर्वेक्षण कार्य

हिलसा (नालंदा दर्पण)। Bihar Land Survey Work: हिलसा अंचल में भूमि सर्वेक्षण का कार्य सोमवार से 100 वर्ष बाद प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें अंचल के सभी 15 पंचायत के कुल 59 मौजों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है।

इस कार्य के लिए नालंदा जिला बंदोबस्त पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा हिलसा अंचल के लिए कुल 15 अमीनों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्यालय को हिलसा के पुरानी अंचल कार्यालय में स्थापित किया गया है, जहां रैयत भूमि सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी समस्या आदि के लिए आ सकते हैं।

हिलसा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के अनुसार 100 वर्षों के बाद होने वाले इस विशेष भूमि सर्वेक्षण के बाद अलग-अलग जमीन का खतियान, रकवा चौहद्दी आदि की जानकारी होगी। सरकारी जमीन का भी खतियान कायम होगा।

पूर्वजों के नाम की जमीन को वर्तमान हिस्सेदारी के मुताबिक उनके वंशजों के नाम पर अलग-अलग खतियान के रूप में दर्ज किया जाएगा। इससे जमीन संबंधी विवाद में जहां कमी आएगी। वही वर्षों से लगाम जमा नहीं होने वाली जमीन का राजस्व भी सरकार को मिलेगा।

इस विशेष सर्व में क्षेत्रीय सर्वे के रिकॉर्ड को जमीन पर उतारा जा रहा है। इस मौके पर सर्वे टीम स्थल पर जाकर जमीन की मापी के साथ ही दखल कब्जा एवं विद्या दस्तावेजों की भी जांच करेगी। सर्वे के दौरान रैयत को खतियान, जमाबंदी आदि कागजात प्रस्तुत करना होगा। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद जमीन का रिकॉर्ड तैयार होगा।

सीओ, डीसीएलआर और एडीएम राजस्व के कोर्ट में जिस जमीन से संबंधित मामले चल रहे हैं, उसका भी सर्वे होगा। रैयतों को दावा आपत्ति का भी मौका मिलेगा। वहीं एकंगरसराय अंचल में भूमि सर्वेक्षण का कार्य 50 वर्ष बाद प्रारंभ होने वाला है। जिसमें 80 मौजो में भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा