आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी: 1.5 KM लंबी सड़क पर 44 गड्ढों में बहता है गंदा पानी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर को स्मार्ट सिटी बनाने की सरकार की योजना का ख्वाब यहां के नागरिकों के लिए अधूरा सा महसूस हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तमाम दावे और योजनाओं के बीच शहर की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं।

यहां स्मार्ट सिटी के तहत शहर में जहां एक ओर मॉर्डन कंट्रोल रूम और सीसीटीवी की स्थापना की जा रही है।  वहीं दूसरी ओर सड़कें दयनीय हालात में हैं। जिससे यहां के नागरिकों को रोज़मर्रा की यात्रा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई सराय स्टेशन रोड शहर के एक प्रमुख मार्गों में से एक है। लेकिन वर्तमान में शहर की सबसे बदतर सड़कों में से एक बन चुकी है। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कुल 44 गड्ढे हैं, जो महीना भर से नाले का गंदा पानी अपने भीतर समेटे हुए हैं। इस स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले पैदल यात्री न केवल कीचड़ में फंसते हैं, बल्कि गंदे पानी के छींटे उनके कपड़ों और शरीर पर पड़ने के कारण उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

सोहसराय हॉल्ट के पास की मुख्य सड़क भी खतरनाक हो चुकी है। यहां पुल के पास डेढ़ फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। यह किसी भी समय एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके आलावे मंसूर नगर, सोहसराय, रामचंद्रपुर और छज्जुबाग जैसे क्षेत्रों की सड़कें भी इस समय बहुत खराब हालत में हैं। बाइक सवारों को इन सड़कों पर यात्रा करते वक्त अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है और कई बार गड्ढों में गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

शहरवासी इस समस्या को लेकर निराश हैं। सड़कें महीनों से खराब हैं। लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां तक कि वार्ड पार्षद भी इन समस्याओं को हल करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह स्थिति बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी की परिकल्पना और वास्तविकता के बीच एक बड़ा अंतर दिखाती है, जो सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना की सफलता पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future