अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बैंक से घर लौट रही महिला से एक लाख रुपए छीनकर फरार हुए बाइक सवार

परवलपुर (नालंदा दर्पण)। परवलपुर थाना क्षेत्र के धनावा रोड में एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपया छीनकर फरार हो गया।

Bike riders ran away after snatching one lakh rupees from a woman returning home from the bank 1
लूट की शिकार पीड़ित महिला…

बताया जाता है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की परवलपुर शाखा से धनावा गांव निवासी पिंटू सिंह की पत्नी रीना देवी अपनी बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपया निकाल कर टेंपू से घर लौट रही थी कि तभी धनावा गांव से पहले बाइक सवार दो युवकों ने टेंपू को रुकवाकर उनसे एक लाख रुपया छीनकर फरार हो गए।

फिलहाल इस घटना की जानकारी परवलपुर पुलिस को दे दिया गया है।

थानाध्यक्ष आबू तालिब अंसारी ने बताया कि सघन जांच की जा रही है और अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। बैंक और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »