अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

पत्नी संग गंगा स्नान करने जा रहे भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आज सोमवार की सुबह भाजपा नेता सोनल सिंह को गोली मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। गोली उनके पेट में लगी है।

आनन-फानन में जख्मी भाजपा नेता को इलाज के लिए तत्काल बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद उन्होंने खुद इसकी सूचना रहुई थानाध्यक्ष की दी।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।