अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन के भैंसुर को मारी गोली, देसी कट्टा-गोली समेत आरोपी गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा गांव के नुतन टोला में प्रेम विवाह करना एक युवती को महंगा पड़ गया। उसके भाई ने प्रेमी के भाई को अहले सुबह गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में प्रेमी के बड़े भाई अशोक रविदास को प्रेमिका के भाई एवं उसके सहयोगियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके छोटे भाई सिंटू रविदास ने एक दिन पूर्व गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

कहते हैं कि इसी प्रेम विवाह से आक्रोशित प्रेमिका के भाई राम गोरे रविदास एवं उसके सहयोगियों ने सोमवार की सुबह प्रेमी के बड़े भाई अशोक रविदास को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

यह घटना तब घटी, जब अशोक रविदास मोपेड से बिस्कुट बेचने जा रहा था। जख्मी को चिंताजनक स्थिति में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया।

इस मामले की सूचना मिलते ही हिलसा पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शिव शंकर रविदस उर्फ रामउग्र रविदास को लोचन टोला (जमुआरा) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक खोखा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा