हरनौत में वाहन चालक की निर्मम हत्या, गुप्तांग तक काट डाला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आया है। यहां एक युवक की न केवल हत्या की गई, बल्कि हत्या के बाद उसके शव के साथ भी दरिंदगी की गई। उसका गुप्तांग तक काट दिया गया।

खबरों के अनुसार आज अहले सुबह चेरो ओपी अंतर्गत आने वाले हीराजीत तीन मोहानी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। जिसकी पहचान हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरजु मिल्की गांव निवासी अभिनव उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई। जो हरनौत में रहकर ड्राइविंग का काम करता था।

परिजनों के अनुसार किसी युवक ने फोन करके उसे हरनौत प्रखंड भवन के पास बुलाया था। जब उसे फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद पाया गया। खोजबीन के दौरान अभिनव का शव हीराजीत तीन मोहानी के पास से बरामद मिला। शव देखने से प्रतीत होता है कि अभिनव के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किया गया है और गुप्तांग भी काट दिया गया है।

सदर डीएसपी नुरुल हक के अनुसार आज रविवार की सुबह चेरो ओपी अंतर्गत हीराजीत तिमोहनी के पास एक युवक का शव होने की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव की पहचान अभिनव उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई। उसके गले और शरीर के अन्य भाग पर निशान पाए गए।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की पड़ताल में जुटी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1Z1W8mWjaHo[/embedyt]

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker